हमें हथकड़ी-जंज़ीरों से बांधकर विमान में बैठाया गया: अमेरिका से डिपोर्ट हुआ भारतीय शख्स

अमेरिका से डिपोर्ट हुए एक भारतीय ने बताया है कि उसे और अन्य अप्रवासियों को अमेरिकी सीमा सुरक्षाबल ने हथकड़ी और जंज़ीरों से बांधकर विमान में बैठाया था जिन्हें अमृतसर एयरपोर्ट पर खोला गया। उसने बताया कि विमान में सफर के दौरान खाना-पानी नहीं दिया गया। एक अमेरिकी सैन्य विमान बुधवार को 104 अवैध अप्रवासियों को लेकर अमृतसर पहुंचा था।