हम अंत तक सोए क्यों रहते हैं: यूपी में बाढ़ से हुए नुकसान की खबरों पर वरुण गांधी

उत्तर प्रदेश में बाढ़ से हुए नुकसान से जुड़ी खबरों के स्क्रीनशॉट्स शेयर करते हुए बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने ट्वीट किया, "यह तबाही आएगी, हम पहले दिन से जानते हैं...कहां आएगी यह भी जानते हैं, फिर भी हम अंत तक सोए क्यों रहते हैं?" उन्होंने आगे लिखा, "आखिर कब बाढ़ग्रस्त इलाकों में रहने वालों की समस्या हमारी प्राथमिकता बनेगी?"