inshorts

हम अपराधियों को बाहर निकाल रहे हैं: US में अप्रवासियों के निर्वासन को लेकर ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनके प्रशासन ने अमेरिका से अवैध अप्रवासियों के निर्वासन के लिए उड़ानें शुरू कर दी हैं। उन्होंने कहा, "हम बुरे व खूंखार अपराधियों को बाहर निकाल रहे हैं। ये हत्यारे हैं। ये वे लोग हैं जो सबसे बुरे हैं, इतना बुरा आपने शायद ही किसी को भी देखा होगा।"