हम अब भी एक चैंपियन टीम हैं: मुंबई इंडियंस की लगातार 5 मैचों में हार पर सूर्यकुमार

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव ने कहा है कि आईपीएल 2022 की अंकतालिका में सबसे नीचे होने और लगातार 5 मैच हारने के बावजूद उनकी टीम अब भी चैंपियन है और हमेशा रहेगी। उन्होंने कहा, "यह बस कुछ ही मैचों की बात है।" मुंबई इंडियंस अपना अगला मैच शनिवार को एलएसजी के खिलाफ खेलेगी।