हम इसके काबिल नहीं थे: CT की प्रेज़ेंटेशन सेरेमनी में PCB अधिकारी के न होने पर अकमल
चैंपियंस ट्रॉफी की प्रेज़ेंटेशन सेरेमनी में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी के न होने पर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर कामरान अकमल ने कहा है, "आईसीसी ने हमें आईना दिखाया है।" उन्होंने कहा, "टूर्नामेंट के डायरेक्टर (सुमैर अहमद) वहां मौजूद थे फिर भी वह समारोह में शामिल क्यों नहीं हुए? इसका कारण यह है कि हम वहां होने के काबिल नहीं थे।"