हम इसका राजनीतिकरण नहीं करना चाहेंगे: 'अरुणाचल में भारत-चीन सैनिकों की झड़प' पर खरगे

'अरुणाचल प्रदेश में 9-दिसंबर को भारत-चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प' की खबर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "हम राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर देश के साथ हैं और इसका राजनीतिकरण नहीं करना चाहेंगे लेकिन मोदी सरकार को एलएसी के पास अप्रैल-2020 से चीनी अतिक्रमण और निर्माण के बारे में ईमानदार होना चाहिए।"

Load More