एनसीबी मुंबई के डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने क्रूज़ ड्रग्स केस पर कहा है, "हम इसे तार्किक निष्कर्ष तक ले जाने के लिए प्रयास करेंगे।" उन्होंने आगे कहा, "हमारा केस मज़बूत है और हम इसे ऐसे ही कोर्ट में पेश करेंगे।" वहीं, शुक्रवार को ही मुंबई की एक अदालत ने केस में आरोपी आर्यन खान की ज़मानत याचिका खारिज कर दी।