अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान अपना परमाणु कार्यक्रम फिर शुरू करता है तो वह उस पर फिर बमबारी करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि अमेरिका 'बहुत इंतज़ार नहीं करेगा'। ट्रंप ने इस साल जून में ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी बमबारी का ज़िक्र करते हुए कहा, "बी2 ने...हर एक लक्ष्य को भेद दिया था।"