हम उभरती अर्थव्यवस्था हैं जबकि पाकिस्तान कर्ज़ में डूबा देश है: यूएन में पाक को लेकर भारत

भारत ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में आतंकवाद को समर्थन देने और अपनी अर्थव्यवस्था के कुप्रबंधन के लिए पाकिस्तान की आलोचना की। यूएन में भारत के स्थाई प्रतिनिधि राजदूत हरीश पी ने कहा, "भारत एक परिपक्व लोकतंत्र और उभरती हुई अर्थव्यवस्था है...दूसरी ओर पाकिस्तान कट्टरता और आतंकवाद में डूबा हुआ है...जो आईएमएफ से लगातार कर्ज़ ले रहा है।"