हम एक अप्रैल को मज़ाक नहीं कर रहे थे: एडिट बटन पर काम करने की पुष्टि करते हुए ट्विटर

ट्विटर के अनुसार, एडिट बटन पर पिछले साल से काम जारी है जिसका आगामी महीनों में ट्विटर ब्लू मेंबर्स के साथ परीक्षण होगा। बकौल ट्विटर, उसे यह आइडिया अपने सबसे बड़े शेयरधारक एलन मस्क के पोल से नहीं मिला। ट्विटर ने 1 अप्रैल के 'एडिट बटन पर काम कर रहे हैं' ट्वीट पर कहा, "हम मज़ाक नहीं कर रहे थे।"