हम औपचारिकताएं पूरी कर रहे: 26/11 के आरोपी तहव्वुर राणा को US से भारत लाने पर MEA

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा है कि भारत सरकार 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा, "हम अमेरिका के साथ मिलकर प्रत्यर्पण से जुड़ी कानूनी औपचारिकताओं को पूरा कर रहे हैं।" बकौल जायसवाल, पूरा विश्वास है कि प्रत्यर्पण जल्द ही खत्म होगा।