अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह पनामा नहर और ग्रीनलैंड को लेकर ही रहेंगे। उन्होंने मंगलवार को ग्रीनलैंड से अमेरिका में शामिल होने के विकल्प को चुनने का कहा है। ट्रंप ने कहा, "हम आपको (ग्रीनलैंड) सुरक्षित रखेंगे और अमीर बनाएंगे...यह अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ज़रूरी है।" उन्होंने कहा, "हम इसे किसी भी तरह लेकर ही रहेंगे।"