हम कंपनियों से रूसी तेल खरीदने को नहीं बल्कि सबसे अच्छा विकल्प चुनने को कहते हैं: जयशंकर
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को राज्यसभा में कहा, "हम अपनी कंपनियों से रूसी तेल खरीदने को नहीं कहते हैं, हम उन्हें तेल खरीदने के लिए सबसे अच्छा विकल्प चुनने को कहते हैं।" उन्होंने कहा, "जहां से भी भारतीयों के हित में हमें सबसे अच्छी डील मिलती है, वहां से तेल खरीदना एक समझदारी भरी नीति है।"