हम कई क्षेत्रों में लगातार गलतियां कर रहे हैं: पाक में क्रिकेट के पतन को लेकर इंज़माम
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर इंज़माम-उल-हक ने देश में क्रिकेट के पतन पर चिंता जताते हुए कहा है, "हम सही दिशा में काम नहीं कर रहे हैं और कई क्षेत्रों में लगातार गलतियां कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "2 वर्षों में पाकिस्तानी टीम के प्रदर्शन में बहुत गिरावट आई है। अगर हमने सही दिशा में कदम नहीं उठाए तो गिरावट जारी रहेगी।"