हम कई मुद्दों को लेकर ईरान के संपर्क में हैं: मिडल ईस्ट में जंग को लेकर सरकार

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मिडल ईस्ट में जारी जंग के चलते वैश्विक स्तर पर पैदा हुई समस्याओं को लेकर कहा है, "यह न केवल हमारे लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए मुश्किल समय है।" उन्होंने कहा, "हम कई मुद्दों को लेकर ईरान के संपर्क में हैं...हमारे तेल-गैस लाने वाले जहाज़ों की सुरक्षा भी सुनिश्चित कर रहे हैं।"