हम किसी को मजबूर नहीं कर रहे लेकिन नई कर व्यवस्था अब ज़्यादा आकर्षक है: वित्त मंत्री
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को बजट के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, "अब नई कर व्यवस्था में अधिक फायदे हैं जिससे लोग बिना झिझक पुरानी कर व्यवस्था से नई व्यवस्था में आ सकते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "हम किसी को मजबूर नहीं कर रहे...लेकिन अब अधिक आयकर छूट देने वाली नई कर व्यवस्था ज़्यादा आकर्षक हो गई है।"