हम किसी भी संभावित खतरे को लेकर सतर्क और तैयार हैं: थल सेना प्रमुख जनरल नरवणे

थल सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे ने बुधवार को कहा कि भारतीय सेना देश की सीमाओं पर किसी भी संभावित खतरे को लेकर सतर्क और तैयार है। उन्होंने कहा, "भारतीय सेना आज चुनौतीपूर्ण दौर से गुज़र रही है...आप हमारी सीमाओं पर घटनाक्रम से भली-भांति परिचित हैं।" बकौल नरवणे, सेना सीमाओं पर शांति व स्थिरता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।