ओडिशा के एक याचिकाकर्ता की कोविड-19 के इलाज के लिए लाल चींटी की चटनी के इस्तेमाल का आदेश जारी करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा, "आप इस्तेमाल करना चाहते हैं तो करिए...बतौर संवैधानिक न्यायालय हम...(ऐसा) आदेश जारी नहीं कर सकते।" दरअसल, लाल चींटी की चटनी से कोविड-19 से बचाव का कोई वैज्ञानिक प्रमाण मौजूद नहीं है।