हम खिलाड़ियों को सलाह नहीं देते कि क्या खाएं: बीफ व पोर्क पर बैन की खबरों पर बीसीसीआई

भारतीय खिलाड़ियों के पोर्क और बीफ खाने पर बैन की खबरों के बाद बीसीसीआई कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने कहा, "योजना पर कभी चर्चा नहीं हुई और इसे लागू नहीं किया जाएगा।" उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि फैसला कब लिया गया...जहां तक खान-पान की बात है तो यह खिलाड़ियों की व्यक्तिगत पसंद होती है...बीसीसीआई की इसमें कोई भूमिका नहीं होती।"