हम गौमाता को कटने नहीं देंगे, गोवंश पालने वाले किसानों को देंगे ₹900 प्रति महीने: योगी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में एक रैली के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "हम गौमाता को कटने नहीं देंगे और अवैध बूचड़खानों को खुलने नहीं देंगे।" उन्होंने कहा, "गोवंश की रक्षा के लिए...बड़े पैमाने पर गोशाला बनाएंगे।" बकौल योगी, जो किसान बेसहारा गोवंश को अपने घर में पालेगा उस किसान को प्रति गाय ₹900-₹1000 हजार प्रति महीने दिए जाएंगे।