दुनियाभर में कई यूज़र्स को फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप चलाने में समस्या आने की शिकायत के बाद फेसबुक ने एक बयान जारी किया है। फेसबुक ने कहा, "हम जानते हैं कि कुछ लोगों को हमारे ऐप्स और प्रोडक्ट्स तक पहुंचने में समस्या आ रही है। हम चीज़ों को जल्द से जल्द सामान्य करने के लिए काम कर रहे हैं।"