हम ज़िंदा थे पर सिपाही बोला 'इसे गंगा में बहा दो': महाकुंभ की भगदड़ को लेकर महिला

महाकुंभ की भगदड़ में ज़िंदा बचीं बिहार की भगवनिया देवी ने 'बीबीसी हिन्दी' को बताया है, "...थोड़ा होश आया तो एक सिपाही को बोलते सुना, 'यह मर गई है इसे गंगा में बहा दो'।" यह रिपोर्ट शेयर कर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है, "जिन पर है बीती दुख वो ही जाने...बाकी सत्ता के दावे तो हैं 'फसाने'।"