यूक्रेन संकट के बीच अमेरिका ने रूस के खिलाफ भारत द्वारा उसके समर्थन की उम्मीद जताई है। हाल ही में संपन्न हुई 'क्वाड' की एक बैठक के बाद अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा, "क्वाड का एक महत्वपूर्ण आधार नियम आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था स्थापित करना है...और...हम जानते हैं कि हमारे भारतीय साथी इसे लेकर प्रतिबद्ध हैं।"