यूक्रेनी राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख के सलाहकार मिखायलो पोदोलियक ने कहा है कि रूसी सेना को पिछले 24 घंटों में कोई सामरिक बढ़त हासिल नहीं हुई है। बकौल मखाइलो, यह 'संकेत देता है कि रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन जीत रहा है'। इससे पहले रिपोर्ट्स में बताया गया था कि कीव में सड़क पर लड़ाई शुरू हो गई है।