'हम टुकड़े-टुकड़े हैं' लोगों की इस सोच को बदलना चाहती हूं: जेएनयू हिंसा के बाद कुलपति

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की कुलपति शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित ने बुधवार को कहा, "मैं जनता की इस धारणा को बदलना चाहती हूं कि हम टुकड़े-टुकड़े हैं...हम भी उतने ही राष्ट्रवादी हैं, जितना कोई और है।" उन्होंने आगे कहा कि रामनवमी पर हुई हिंसा की जांच की जा रही है और उन्हें रिपोर्ट का इंतज़ार है। बकौल कुलपति, जांच निष्पक्ष होगी।