हम तो भाई हैं! भारतीय को देख बोला तालिबानी, पासपोर्ट भी नहीं मांगा; पूछा- चाय पियोगे?

एक भारतीय पर्यटक ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें अफगानिस्तान की सीमा पर एक तालिबानी सुरक्षाकर्मी उसका गर्मजोशी से स्वागत करता नज़र आ रहा है। सुरक्षाकर्मी पहले शख्स से पासपोर्ट मांगता है। जब सुरक्षाकर्मी को पता चलता है कि शख्स भारतीय है तो वह कहता है, "अरे हम तो भाई हैं। कोई पासपोर्ट की ज़रूरत नहीं...क्या आप चाय पियोगे?"