हम तो मामा हैं...सबकी सुनते हैं: MP में कांग्रेसियों द्वारा रोके जाने पर शिवराज सिंह चौहान

सीहोर (एमपी) में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का काफिला रोककर सोयाबीन फसल बर्बादी और मुआवज़ा न मिलने पर नारेबाज़ी की। पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल ने केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंपा। इस पर चौहान ने कहा, “हम तो मामा हैं...जहां कहते हैं रुकते हैं और सबकी सुनते हैं।” शिवराज की बात सुनकर कांग्रेस नेता मुस्कुराने लगे।