हम तुम्हें ढूंढ निकालेंगे: अमेरिका ने गैर-अमेरिकियों के वोटिंग के खिलाफ दी चेतावनी
अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (DHS) ने अमेरिकी चुनावों में गैर-अमेरिकी लोगों के मतदान करने को लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग ने कहा, "गैर-अमेरिकियों के लिए हमारा संदेश स्पष्ट है- हम तुम्हें ढूंढ निकालेंगे, गिरफ्तार करेंगे...और तुम्हें डिपोर्टेशन जैसी कानूनी कार्रवाइयों का सामना करना पड़ेगा।" विभाग ने कहा, "राष्ट्रपति ट्रंप 100% सही हैं...अमेरिकी चुनाव केवल अमेरिकियों के लिए हैं।"