हम देखेंगे संविधान क्या कहता है, वही हमारे लिए भगवद गीता: हिजाब केस पर कर्नाटक हाईकोर्ट
कर्नाटक हाईकोर्ट ने कॉलेजों में छात्राओं द्वारा हिजाब पहनने पर बैन के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए मंगलवार को कहा, "हम देखेंगे कि संविधान क्या कहता है। संविधान हमारे लिए भगवद गीता है।" कोर्ट ने कहा, "हम भावनाओं पर नहीं बल्कि दलीलों व कानून पर गौर करेंगे।" राज्य के कॉलेजों में हिजाब बैन के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं।