हम देश में तालिबानी कल्चर को नहीं आने देंगे: उदयपुर की घटना पर अजमेर की दरगाह के दीवान

अजमेर की दरगाह के दीवान जैनुल आबेदीन अली खान ने उदयपुर में दो लोगों द्वारा एक शख्स की गर्दन काटकर हत्या करने की निंदा की है। उन्होंने कहा, ''हमारे देश में हम तालिबानी कल्चर को नहीं आने देंगे चाहे हमारी जान चली जाए।'' बकौल खान, "इस्लाम इसकी इजाज़त नहीं देता...न ही पैगंबर मोहम्मद इसकी इजाज़त देते हैं।"