न्यूज़ीलैंड के बाद इंग्लैंड द्वारा भी पाकिस्तान दौरे से हटने के फैसले के बाद पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म ने ट्वीट किया, "एक बार फिर हम निराश हैं।" उन्होंने कहा, "हमने अपनी क्रिकेट यात्रा में लंबा सफर तय किया है और यह समय के साथ और बेहतर होगा। हम न केवल इससे बाहर निकलेंगे बल्कि और ज़्यादा मज़बूत होंगे।"