हम नज़रअंदाज़ करेंगे: ट्रंप के 245% टैरिफ पर चीन

चीनी विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि अगर अमेरिका 'टैरिफ नंबर गेम' खेलना जारी रखता है तो वह इसपर ध्यान नहीं देगा। दरअसल, चीन की जवाबी कार्रवाइयों के चलते अमेरिका ने उसके आयात पर 245% तक टैरिफ लगाया है। वाइट हाउस के मुताबिक, चीन के अलावा 75 देशों ने नए व्यापार सौदों पर चर्चा के लिए संपर्क किया है।