हम्पी में गैंगरेप के मामले में 2 लोग किए गए गिरफ्तार, पीड़िताओं के साथी का मिला शव

हम्पी (कर्नाटक) के पास एक इज़रायली महिला पर्यटक और होमस्टे मालकिन से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी की गिरफ्तार की जानी है। आरोपियों ने दोनों महिलाओं के साथ मौजूद 3 पुरुषों पर हमला किया था जिनमें से एक का शव बरामद किया गया है।