यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने गुरुवार को कहा कि वह पुतिन विरोधी गठबंधन बना रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया, "मैंने यूरोपीय कमीशन की अध्यक्षा उर्सुला फॉन दर लायन , फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों...ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहामर, तुर्की राष्ट्रपति रेचप तैयप एर्दोआन...से ठोस प्रतिबंधों (रूस के लिए) और...हमारी सेना के लिए ठोस सहायता के बारे में बात की है।"