हम बकरीद पर ज्ञान नहीं देते, आप पटाखों पर न दें: दिवाली को लेकर कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री
कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने दिवाली पर पटाखों को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा, "दीपावली पर बहुत सावधानी रखें और दूसरे मजहब के लोगों से हमारी अपील है की पटाखों पर ज्ञान ना दें।" उन्होंने आगे कहा, "क्योंकि ना तो हम आपके बकरीद पर और ना ही ताज़िया पर ज्ञान देते हैं...तो आप होली-दिवाली पर हमें ज्ञान ना दें।"