हम बदलाव के दौर से गुज़र रहे हैं: मुंबई इंडियंस की लगातार 4 हार पर बुमराह
मुंबई इंडियंस के तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने फ्रैंचाइज़ी की लगातार 4 हार पर कहा है, "हम अभी बदलाव के दौर से गुज़र रहे हैं और सभी टीमें कभी-न-कभी इस दौर से गुज़रती हैं।" उन्होंने कहा कि जो कुछ हुआ वह अब अतीत है। बकौल बुमराह, हमारे पास युवा खिलाड़ी हैं हम जल्द ही फिर से वापसी करेंगे।