हम बेहद जघन्य अपराध को सरल बना रहे हैं: श्रद्धा केस को 'लव जिहाद' का केस कहे जाने पर स्मृति

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने श्रद्धा वालकर की हत्या को 'लव जिहाद' का मामला कहे जाने पर कहा है, "मुझे लगता है कि हम एक बेहद जघन्य अपराध को सरल बना रहे हैं।" बकौल स्मृति, फिलहाल ध्यान भटकाने के बजाय आरोपी पर ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, "पार्टनर्स द्वारा महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर चर्चा करने की आवश्यकता है।"