हम भारत और अफगानिस्तान, दोनों के साथ युद्ध के लिए तैयार हैं: पाकिस्तान
पाकिस्तानी मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है, "हम दोनों मोर्चों पर युद्ध के लिए तैयार हैं...हम पूर्वी (भारत) और पश्चिमी सीमा (अफगानिस्तान), दोनों का सामना करने के लिए तैयार हैं।" उनका यह बयान पाकिस्तान द्वारा इस्लामाबाद में हुए कार विस्फोट के लिए भारत पर झूठा आरोप लगाए जाने के बाद आया है। भारत ने इस आरोप को खारिज किया है।