इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर ने कहा है कि वह शिवम दुबे की जगह हर्षित राणा को चौथे टी20 मैच में उतारने के भारत के फैसले से सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा, "यह लाइक-फॉर-लाइक रिप्लेसमेंट नहीं है। या तो दुबे ने गेंद के साथ लगभग 25 मील/घंटे की गति बढ़ाई है या हर्षित ने अपनी बल्लेबाज़ी में सुधार किया है।"