हम भारत से अधिक उत्पाद खरीदने के लिए तैयार हैं: अमेरिका की टैरिफ वाली धमकी के बीच चीन

अमेरिका की टैरिफ वाली धमकी के बीच चीन ने कहा है, "हम व्यापार और अन्य क्षेत्रों में व्यावहारिक सहयोग को मज़बूत करने के लिए भारत से अधिक उत्पाद आयात करने के लिए तैयार हैं। खासकर वे जो चीनी बाज़ार के अनुकूल हैं।" गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने चीन और भारत के व्यापारिक संबंध को अनुचित बताया था।