हम भारत के दूसरे सबसे बड़े सीमेंट उत्पादक बन गए हैं: अंबुजा व एसीसी के अधिग्रहण के बाद अदाणी

अदाणी ग्रुप के अरबपति चेयरमैन गौतम अदाणी ने अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी लिमिटेड के अधिग्रहण के बाद शनिवार को एक तस्वीर ट्वीट की। उन्होंने दिन को 'ऐतिहासिक' बताते हुए लिखा, "दोनों के अधिग्रहण के बाद हम भारत के दूसरे सबसे बड़े सीमेंट उत्पादक बन गए हैं। शानदार टीम। हम अगले 5 साल में अपनी क्षमता दोगुनी करेंगे। जय हिंद।"