हम भारत के साथ बातचीत करेंगे: भारत के रुख को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने 'क्या भारत यूक्रेन के मसले पर आपके साथ पूरी तरह खड़ा है' के सवाल पर शुक्रवार को कहा, "हम भारत के साथ बातचीत करेंगे, अभी हमने इसे पूरी तरह से नहीं सुलझाया है।" इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात कर हिंसा पर तत्काल रोक लगाने की अपील की थी।