टी20 विश्व कप-2024 में भारत-अमेरिका मैच से पहले अमेरिकी पेसर सौरभ नेत्रवलकर की बहन निधि ने कहा है कि उनका परिवार रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय टीम को सपोर्ट कर रहा है लेकिन वह यह भी चाहती हैं कि सौरभ अच्छा प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा, "हम...चाहते हैं कि भारत न केवल यह मैच बल्कि विश्व कप भी जीते।"