हम भारत में बिकने वाले मसालों में एथिलीन ऑक्साइड का इस्तेमाल नहीं करते हैं: डाबर
डाबर इंडिया ने कहा है कि कंपनी भारत में बिकने वाले मसालों में एथिलीन ऑक्साइड नामक कीटनाशक का इस्तेमाल नहीं करती है। कंपनी के मुताबिक, अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में बिकने वाले मसालों में निर्धारित मात्रा में एथिलीन ऑक्साइड मिलाया जाता है। डाबर का बयान सिंगापुर और हॉन्ग-कॉन्ग में एमडीएच व एवरेस्ट के मसालों को बैन किए जाने के बाद आया है।