हम भारतीय छात्रों द्वारा बनाए गए 75 सैटेलाइट लॉन्च करेंगे: यूएनजीए में पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 76वें सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि भारत स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय छात्रों द्वारा बनाए गए 75 सैटेलाइट को अंतरिक्ष में प्रक्षेपित करने जा रहा है। उन्होंने आगे कहा, "हम भारत को दुनिया का सबसे बड़ा ग्रीन हाइड्रोजन हब बनाने के अभियान में जुट गए हैं।"