हम भारतीय विज्ञान की सफलता के गवाह बन रहे हैं: 100 करोड़ कोविड-19 टीकाकरण पर पीएम
भारत द्वारा 100 करोड़ कोविड-19 टीकाकरण का आंकड़ा पार करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है, "भारत ने इतिहास रच दिया। हम भारतीय विज्ञान की सफलता और 130 करोड़ भारतीयों की सामूहिक भावना के गवाह बन रहे हैं।" प्रधानमंत्री ने इस मौके पर दिल्ली के आरएमएल अस्पताल का दौरा किया और स्वास्थ्यकर्मियों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी।