हम भी उनकी तलाश कर रहे हैं: परम बीर सिंह के रूस जाने की खबरों पर महाराष्ट्र के मंत्री

महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप पाटिल ने वसूली के मामलों में आरोपी मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परम बीर सिंह के रूस जाने की रिपोर्ट्स पर कहा है, "केंद्रीय गृह मंत्रालय के साथ-साथ हम भी उनकी तलाश कर रहे हैं।" बकौल पाटिल, "...वह सरकार की अनुमति के बगैर विदेश नहीं जा सकते...अगर वह गए हैं तो यह ठीक नहीं है।"