हम मैदान के बाहर अच्छे दोस्त हैं: मैच के दौरान जो रूट से भिड़ने के सवाल पर कृष्णा

भारतीय पेसर प्रसिद्ध कृष्णा ने 5वें टेस्ट मैच के दौरान शुक्रवार को इंग्लैंड के बल्लेबाज़ जो रूट से भिड़ने के सवाल पर कहा कि मैदान के बाहर वे दोनों अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने कहा, "यह छोटी सी बात थी। प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलने की चलते ऐसा हो जाता है।" बकौल कृष्णा, यह हल्की नोकझोंक थी और दोनों ने इसका मज़ा लिया।