हमारे 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है: सिंधु जल संधि को लेकर यूएन में पाकिस्तान

पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में कहा है कि भारत द्वारा सिंधु जल संधि को निलंबित करने से उसके 24 करोड़ से अधिक लोगों की जिंदगी खतरे में है। पाकिस्तान के यूएन दूत उस्मान जादून ने कहा, "सिंधु जल संधि को भारत द्वारा एकतरफा तरीके से निलंबित करना खतरनाक कदम है। यह अंतरराष्ट्रीय नियमों और मानवाधिकारों का उल्लंघन है।"