inshorts

हमारी इकोनॉमी 'ट्रंप-प्रूफ' है: 10% अमेरिकी टैरिफ लगने के बाद स्वीडन

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा स्वीडन समेत आठ देशों पर 10% टैरिफ लगाए जाने के बाद स्वीडन की वित्त मंत्री एलिज़ाबेथ स्वांतेसन ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था 'ट्रंप-प्रूफ' है। उन्होंने कहा, “ग्रीनलैंड को 'खरीदने' की कोशिश में अपने सहयोगी देशों पर टैरिफ बढ़ाना...पूरी तरह बेतुका है।” स्वांतेसन ने कहा, "हम किसी भी तरह की ब्लैकमेलिंग को स्वीकार नहीं करेंगे।"